जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बुधवार को पौराणिक धार्मिक स्थल भीमगोड़ा कुंड क्षेत्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्थानीय नागरिकों और जनप्रतिनिधियों से रखरखाव एवं साफ-सफाई व्यवस्था की जानकारी ली।डीएम ने कुंड और आसपास के क्षेत्र का अवलोकन करते हुए विकास और सौंदर्यीकरण की संभावनाओं पर संबंधित अधिकारियों के साथ चर्चा की।
उन्होंने हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण के सचिव को कुंड परिसर के सौंदर्यीकरण के लिए कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि सौंदर्यीकरण कार्य स्थल की ऐतिहासिक और धार्मिक महत्ता के अनुरूप काम किया जाना चाहिए। साथ ही श्रद्धालुओं की सुविधा का भी विशेष ध्यान रखा जाए।

More Stories
आरक्षण सुधार को लेकर टोल प्लाजा पर हजारों लोगों ने प्रदर्शन किया
हरिद्वार में बारिश से बढ़ते जलस्तर को लेकर प्रशासन अलर्ट
मुख्य विकास अधिकारी ने जल संरक्षण से जुड़ी विभिन्न कार्य योजनाओं को मंजूरी दी