डीएम मयूर दीक्षित ने जनसुनवाई में आ रहीं शिकायतों के निस्तारण को लेकर अफसरों को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हर शिकायत का त्वरित और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित हो। उन्होंने चेताया कि यदि किसी फरियादी को एक ही समस्या के लिए दोबारा जनसुनवाई में आना पड़ा, तो उस अफसर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।डीएम ने यह भी निर्देश दिए कि जिन मामलों में मौके पर जाकर जांच जरूरी है, वहां अफस्र आपसी समन्वय के साथ समाधान सुनिश्चित करें। सोमवार को डीएम मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला कार्यालय में हुई जनसुनवाई में फरियादियों की भीड़ उमड़ी। विभिन्न विभागों से जुड़ी 87 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 42 का मौके पर ही समाधान किया गया।

More Stories
ऋषिकुल में मदन मोहन मालवीय ओरिएंटल रिसर्च इंस्टीट्यूट नए सिरे से विकसित होगा : मुख्यमंत्री
खाद्य सुरक्षा विभाग ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सघन छापेमारी अभियान चलाया
हरकी पौड़ी को जोड़ने वाली मुख्य सड़क धसने से हड़कम मचा