जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों पर परियोजना प्रबंधक निर्माण एवं अनुरक्षण इकाई गंगा उत्तराखंड पेयजल निगम के कर्मचारियों ने बुधवार को शहर में 113 मीटर टूटी सड़कों को गड्ढा मुक्त किया।इस दौरान शहर की पांच सड़कों पर पैच वर्क किया गया। परियोजना प्रबंधक मिनाक्षी मित्तल ने बताया कि केएफडब्लयू वित्त पोषित हरिद्वार जलोत्सारण योजना पैकेज एक और पैकेज दो की सड़कों का पुनर्निर्माण काम गतिमान है। बुधवार को सूरजपुर कॉलोनी, गुप्ता कॉलोनी, अजितेश विहार सहित गणपति धाम की दो सड़कों की मरम्मत का काम किया गया। शहर की अन्य टूटी सड़कों का पैच वर्क भी जल्द पूर्ण किया जाएगा।

More Stories
रेलवे स्टेशन क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने कवायद शुरू की
कुंभ मेले की तैयारी को लेकर प्रशासन ने निगरानी व्यवस्था तेज की
स्वास्थ्य मंत्री ने मेडिकल कॉलेज का औचक निरीक्षण किया