उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा ली गई राज्य स्तरीय स्नातक परीक्षा में कथित नकल प्रकरण की जॉच कर रहे न्यायमूर्ति यूसी ध्यानी आज हरिद्वार पहुंचे।हरिद्वार के एचआरडीए सभागार मे जनसुनवाई से पूर्व उन्होंने परीक्षा केन्द्रों के केंद्र व्यवस्थापकों से वार्ता की और उनके सुझाव मांगे।
लोकसुनवाई करते हुए न्याय मूर्ति यूसी ध्यानी ने कहा कि उत्तराखण्ड स्नातक स्तरीय प्रतियोगिता परीक्षा 2025 में कथित नकल के आरोपों के सम्बन्ध में उनके द्वारा हल्द्वानी, काठगोदाम एवं रूद्रपुर में लोक सुनवायी एवं जनसंवाद कार्यक्रम किया जा चुका है। इसी सिलसिले में वह आज हरिद्वार में है। कथित नकल के सम्बन्ध में किसी के पास कोई जानकारी एवं साक्ष्य है तो अपने साक्ष्य एवं जानकारी प्रस्तुत कर सकते है।उन्होंने कहा कथित नकल के आरोप के सम्बन्ध में सरकार गम्भीर है तथा सरकार द्वारा इस सम्बन्ध में एसआईटी गठित कर जॉच की जा रही है। सरकार के निर्देश पर एसआईटी जल्दी ही सीबीआई को जॉच स्थानान्तरित करेगी। सरकार द्वारा छात्रों के भविष्य को देखकर परीक्षा को भी निरस्त किया गया है। उन्होंने कहा लोक सुनवाई एवं जनसंवाद कार्यक्रम में जो भी जानकारी, साक्ष्य एवं सुझाव प्राप्त होंगे उसी आधार पर जॉच रिपोर्ट तैयार की जाएगी।

More Stories
एसएसपी ने पुलिस क्षेत्राधिकारियों के सर्किल में बड़ा फेरबदल किया
गंगनहर में अचानक जलस्तर बढ़ने से निर्माणाधीन घाटों की सुरक्षा को लेकर समस्या हुई
कुंभ मेले की तैयारियों को लेकर रोशनाबाद में कंट्रोल रूम स्थापित होगा