जनपद में अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों पर तहसील लक्सर के ग्राम नेहन्दपुर स्थित मैसर्स लिमरा स्टोन क्रेशर को सीज कर उसका ई-रवन्ना पोर्टल बंद कर दिया गया।यह कार्रवाई उप जिलाधिकारी लक्सर एवं जिला खान अधिकारी के नेतृत्व में खनन व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने अंजाम दी। कार्रवाई के दौरान मौके पर पूरी प्रक्रिया का पालन करते हुए स्टोन क्रेशर को तत्काल सीज कर दिया गया।
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा कि जनपद में अवैध खनन और उससे जुड़ी गतिविधियों पर सख्ती से रोक लगाने के लिए प्रशासन लगातार अभियान चला रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि नियम विरुद्ध खनन में लिप्त किसी भी इकाई को बख्शा नहीं जाएगा। प्रशासन का कहना है कि अवैध खनन से पर्यावरणीय असंतुलन और राजस्व की हानि होती है, इसलिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

More Stories
बैरागी कैंप क्षेत्र में गंगा के तेज बहाव में बोलोरो गाड़ी बह गयी
मेलाधिकारी ने स्थलीय निरीक्षण कर पंतदीप क्षेत्र में विकास कार्य निश्चित समय पर पूरा करने के निर्देश दिए
धामी सरकार ने अनुपूरक मांगों के माध्यम से बजट पोटली खोल दी