जमालपुर कला-फुटबॉल ग्राउंड सड़क पर प्रस्तावित सीवर लाइन कार्य को फिलहाल रुकवा दिया गया है। क्षेत्र के लोगों की नाराजगी और उनके धरने को देखते हुए पेयजल निर्माण निगम की परियोजना प्रबंधक मीनाक्षी मित्तल ने फिलहाल इस सड़क पर सीवर लाइन का कार्य कुछ समय के लिए रोके जाने की बात धरना स्थल पर कही है।ग्राम पंचायत जमालपुर कला की क्षेत्र की विभिन्न कॉलोनियों में सीवर लाइन बिछाने की मांग को लेकर मित्र विहार कॉलोनी तिराहे पर चल रहे धरने के बीच पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने स्पष्ट किया कि जब तक सभी कॉलोनियों के लिए सीवर लाइन परियोजना पर काम शुरू नहीं होता, तब तक फुटबॉल ग्राउंड सड़क पर सीवर लाइन का कार्य नहीं कराया जाएगा।

More Stories
जनपद की सड़कों को 15 अक्टूबर तक गड्ढामुक्त करने के आदेश
कुंभ निर्माण कार्यों में अनियमितता को लेकर भाजपा पार्षदों ने हंगामा किया
जिला कार्यालय सभागार में एनपीएस से संबंधित प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई