हरिद्वार में अर्द्धकुंभ 2027 की तैयारियों के दौरान एक अजीब घटना सामने आई है। यहां आईआईटी रुड़की से मंगाया गया लगभग 40 लाख रुपये का ड्रोन उड़ान भरने के तुरंत बाद लापता हो गया, जिससे अधिकारियों में हड़कंप मच गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह ड्रोन हरिद्वार में मैपिंग और अर्द्धकुंभ से संबंधित तकनीकी कार्यों के लिए उपयोग किया जा रहा था। उड़ान के दौरान ड्रोन का संपर्क टूट गया और उसकी अंतिम लोकेशन उत्तर हरिद्वार के भूपतवाला क्षेत्र में मिली। इसके बाद ड्रोन की खोज की गई, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।इस मामले में हरिद्वार की शहर कोतवाली में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ड्रोन की तलाश में जुटी हुई है। प्रारंभिक अनुमान यह है कि ड्रोन जंगल में गिर गया होगा या फिर किसी ने उसे रिहायशी इलाके में उठाया होगा।

More Stories
बैरागी कैंप क्षेत्र में गंगा के तेज बहाव में बोलोरो गाड़ी बह गयी
मेलाधिकारी ने स्थलीय निरीक्षण कर पंतदीप क्षेत्र में विकास कार्य निश्चित समय पर पूरा करने के निर्देश दिए
धामी सरकार ने अनुपूरक मांगों के माध्यम से बजट पोटली खोल दी