हरिद्वार। एक फार्मा कम्पनी में लगी भीषण आग पर दमकल की टीम ने बामुश्किल काबू पाया। आग से हुए नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।
जनपद के भगवानपुर स्थित कंपनी यश फार्मा प्राइवेट लिमिटेड रायपुर में मंगलवार की सुबह अचानक आग लग गई।सूचना मिलते की दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे। आग की भीषणता को देखकर सहयोग के लिए रुड़की दमकल टीम को भी बुलाया गया। घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। गनीमत रही की आग से कोई जनहानि नहीं हुई। आग से हुए नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। माना जा रहा है कि आग शार्ट सर्किट के कारण लगी है।

More Stories
कुंभ मेले की तैयारियो के साथ पेयजल व्यवस्था को भी मजबूत किया जा रहा
प्रशिक्षण केंद्र में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कुंभ मेला व्यवस्थाओं, भीड़ नियंत्रण और श्रद्धालुओं की सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई
यातायात नियमों का उल्लंघन कर सड़कों पर दौड़ रहे वाहनों के खिलाफ परिवहन विभाग ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया