हरिद्वार। हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण की ओर से राजकीय प्राथमिक विद्यालय नंबर 34 और 41 में सौंदर्यीकरण के कार्य किए जाएंगे।बच्चों के लिए स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं की व्यवस्था की जाएगी। हरिद्वार विकास समिति के स्थापना दिवस पर प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अंशुल सिंह की ओर से यह घोषणा की गई।
उन्होंने पौधारोपण करने के बाद छात्र-छात्राओं से भी पर्यावरण को सुरक्षित करने का आह्वान किया। कहा कि पर्यावरण को बचाने के लिए बच्चे एक-एक पौधा जरूर लगाएं। कहा कि हरिद्वार विकास समिति और प्राथमिक विद्यालयों की हर संभव मदद की जाएगी।समिति के अध्यक्ष रवि बाबू शर्मा ने पिछले चार वर्षों में किए गए कार्यों और आगे की भविष्य की योजनाओं की जानकारी दी।

More Stories
कुंभ मेले की तैयारियो के साथ पेयजल व्यवस्था को भी मजबूत किया जा रहा
प्रशिक्षण केंद्र में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कुंभ मेला व्यवस्थाओं, भीड़ नियंत्रण और श्रद्धालुओं की सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई
यातायात नियमों का उल्लंघन कर सड़कों पर दौड़ रहे वाहनों के खिलाफ परिवहन विभाग ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया