उप जिलाधिकारी जितेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में तहसील हरिद्वार के सभागर में तहसील दिवस का आयोजन किया गया, विभिनन विभागों से संबंधित 63 शिकायतें दर्ज करवाई गई, जिसमें 12 शिकायतों का मौके से निस्तारण किया गया।शेष शिकायतों को त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को भेजा गया। मुख्यतः पैमाईश, चकबंदी, अतिक्रमण, सौन्दर्यीकरण, भूमि कटाव तथा कब्जा आदि से सम्बन्धित थीं। तहसील दिवस में चन्द्रपाल सिंह ने शिवालिक नगर में सड़क पार स्थित पार्क को भारत रत्न भीमराव आम्बेडकर के नाम से घोषित कर सौन्दर्यीकरण की मांग की।
तहसील दिवस के अवसर पर क्षेत्रीय जनता द्वारा दर्ज की शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए उप जिलाधिकारी ने सम्बंधित अधिकारियों से कहा कि जो भी शिकायतें दर्ज करवाई गई है, उन शिकायतो को समयबद्धता के साथ जल्द से जल्द निस्तारण करना सुनिश्चित करें।

More Stories
कुंभ मेले की तैयारियो के साथ पेयजल व्यवस्था को भी मजबूत किया जा रहा
प्रशिक्षण केंद्र में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कुंभ मेला व्यवस्थाओं, भीड़ नियंत्रण और श्रद्धालुओं की सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई
यातायात नियमों का उल्लंघन कर सड़कों पर दौड़ रहे वाहनों के खिलाफ परिवहन विभाग ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया