हरिद्वार: धर्मनगरी हरिद्वार में रेलवे की जमीन पर बीते कई सालों से कब्जा करके बैठे लोगों के खिलाफ मंगलवार 14 मार्च को प्रशासन ने कार्रवाई की. बड़ी संख्या में जीआरपी, आरपीएफ और स्थानीय पुलिस ने बुलडोजर से रेलवे की जमीन से अतिक्रमण ध्वस्त किया. पहले चरण में काफी पक्के निर्माणों को छोड़ दिया गया है, लेकिन जल्द ही इन्हें भी हटाने की कार्रवाई की जाएगी.
ज़िला हरिद्वार में रेलवे की भूमि पर हुए कब्जों के खिलाफ रेल प्रशासन ने अभियान छेड़ दिया है। टिबड़ी रेलवे अंडरपास के पास रेलवे के भूमि पर हुए कच्चे और पक्के निर्माणों को टीम ने मंगलवार को ध्वस्त कर दिया।
पक्के निर्माण जेसीबी से जमींदोज होते देख कब्जेदारियों ने इसका विरोध किया। जिसके बाद वहां हंगामा खड़ा हो गया। भारी सुरक्षा बल मौजूद होने के कारण किसी की एक नहीं चल पाई।

More Stories
बिजली बिलों की पेनल्टी माफ करने पर पूर्व कैबिनेट मंत्री ने मुख्यमंत्री का आभार जताया
लालढांग रेंज से हाथी दांत गायब होने के मामले में वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की
मुख्यमंत्री धामी ने शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से भेंट की