हरिद्वार के रिहायशी इलाकों में जंगली हाथियों के घुसने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी के चलते एक जंगली हाथी बहादराबाद क्षेत्र के बाजार में आ धमका। हाथी के बाजार में आने से अफरा-तफरी मच गई।गनीमत रही कि हाथी ने किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया।जानकारी के मुताबिक एक जंगली हाथी जंगल से भटककर बहादराबाद बाजार आ पहुंचा। हाथी को देखकर पूरे बाजार में अफरा तफरी मच गई। सोशल मीडिया पर हाथी का यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।
विभागीय अधिकारियों का कहना है कि हाथी को रोकने के लिए वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची थी और हाथी को सकुशल फिर से जंगल में खदेड़ दिया गया। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि आबादी में घुसे हुए हाथियों की फोटो, वीडियो लेना प्रतिबंधित है। आगे ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

More Stories
सिडकुल क्षेत्र मे नाले में बही 6 वर्षीय बच्ची का शव बरामद हुआ
जिले में स्वच्छता व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए कूड़ा संग्रहण की नियमित निगरानी की जाएगी
पौराणिक भीमगोडा कुंड का जीर्णोद्धार जल्द शुरू होगा