जनपद में चार लाख बिजली कनेक्शनों पर स्मार्ट मीटर लगाने की कवायद शुरू कर दी गई है। स्मार्ट मीटर लगाने की शुरुआत बड़े उद्योगों से की जाएगी।प्रीपेड मीटर होने की वजह से बकाया होने पर खुद ही कनेक्शन कट जाएगा। इसके लिए टेंडर हो चुके हैं।
हरिद्वार की ज्वालापुर, लक्सर, सिडकुल और नगरीय डिवीजन में करीब दो लाख और दो लाख उपभोक्ता रुड़की सर्किल में हैं। जिलेभर में आरडीएसएस योजना के तहत ऊर्जा निगम की ओर से बिजली के कनेक्शनों पर स्मार्ट मीटर लगाने की योजना तैयार की गई थी। इस पर फरवरी से कार्य शुरू हो सकता है। खास बात ये रही कि ये मीटर प्रीपेड हैं, इसलिए समय पर बिल जमा न करने पर कनेक्शन खुद ही कट जाएगा।

More Stories
बिजली बिलों की पेनल्टी माफ करने पर पूर्व कैबिनेट मंत्री ने मुख्यमंत्री का आभार जताया
लालढांग रेंज से हाथी दांत गायब होने के मामले में वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की
मुख्यमंत्री धामी ने शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से भेंट की