गंगा दशहरा के अवसर पर हरिद्वार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने से हाईवे पर फिर से जाम जैसे हालात देखने को मिल रहे हैं. सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं और ट्रैफिक व्यवस्था बुरी तरह से प्रभावित हो रही है.भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने ट्रैफिक डाइवर्जन प्लान लागू किया है. सड़कों पर जगह-जगह पुलिस अधिकारी और कर्मचारी ट्रैफिक संभालते नजर आए. चिलचिलाती धूप और गर्मी के बीच श्रद्धालु जाम में फंसे रहे और उन्हें खासी परेशानी का सामना करना पड़ा. हाईवे पर वाहन धीरे-धीरे रेंगते हुए नजर आए.

More Stories
कुंभ मेले की तैयारियो के साथ पेयजल व्यवस्था को भी मजबूत किया जा रहा
प्रशिक्षण केंद्र में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कुंभ मेला व्यवस्थाओं, भीड़ नियंत्रण और श्रद्धालुओं की सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई
यातायात नियमों का उल्लंघन कर सड़कों पर दौड़ रहे वाहनों के खिलाफ परिवहन विभाग ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया