आज हरिद्वार के अप्पर रोड पर जिला प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया बुलडोजर का खोफ ही इतना यह कि हरिद्वार के बाजार के व्यापारियों ने प्रशासन के साथ सहयोग कर अतिक्रमण हटाया इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट और एसडीएम मौजूद रहे।
एसडीएम पूरन सिंह राणा ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा लगातार अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है आज अतिक्रमण हटाओ अभियान हरिद्वार के अप्पर रोड पर चलाया गया जिसमें सभी व्यापारियों द्वारा किया गया अतिक्रमण हटाया गया है साथ ही चेतावनी दी गई है कि यदि वह दोबारा इस अतिक्रमण को करेंगे तो उन पर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।वहीं व्यापारियों ने अतिक्रमण हटाओ अभियान का सहयोग करते हुए कहा कि प्रशासन द्वारा बिना किसी नोटिस के आज कार्यवाही की जा रही है ओर बुलडोजर लाकर व्यापारियों को डराया जा रहा है उसके बावजूद भी व्यापारी प्रशासन का सहयोग कर रहे हैं सबसे बड़ी समस्या हरिद्वार में पार्किंग व्यवस्था की है जिसे प्रशासन सुलझा नहीं पाया है वह हर साल अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाता रहता है कोरोना का आज के बाद अब जाकर कुछ व्यापार में तेजी आई थी लेकिन ऐसा लगता है कि प्रशासन और सरकार चाहती है कि व्यापारी हमेशा परेशान ही रहे।

More Stories
बिजली बिलों की पेनल्टी माफ करने पर पूर्व कैबिनेट मंत्री ने मुख्यमंत्री का आभार जताया
लालढांग रेंज से हाथी दांत गायब होने के मामले में वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की
मुख्यमंत्री धामी ने शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से भेंट की