हरिद्वार: होली के मौके पर उत्तराखंड में जबरदस्त माहौल देखने को मिला, जिसका शराबियों ने खूब फायदा उठाया और होली पर जमकर दारू पी. आबकारी विभाग के आंकड़ों पर गौर करें तो हरिद्वार जिले में होली पर करीब 7 करोड़ रुपए की शराब खरीदी गई, जिससे आबकारी विभाग को भी अच्छी खासी आमदनी हुई.
हरिद्वार जिला आबकारी अधिकारी प्रभा शंकर मिश्रा के अनुसार 6 और 7 मार्च को लगभग 7 करोड़ की हरिद्वार जिले से सभी ठेकों पर सेल हुई है. इसमें 4 करोड़ 50 लाख अंग्रेजी शराब की सेल है तो वहीं ढाई करोड़ देसी शराब की है. बता दें कि हरिद्वार में कुल 130 ठेके हैं. इसमें 78 ठेके इंग्लिश के तो वहीं 52 ठेके देसी शराब के हैं.

More Stories
मुख्यमंत्री स्वयं सहायता समूह सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत महिलाओं को ₹5 लाख तक का ब्याज मुक्त ऋण प्रदान किया जाएगा
आगामी कुंभ मेले की तैयारी को लेकर गंगनहर 20 अक्टूबर से 8 नवंबर तक बंद रहेगी
पुलिस ने पैदल गशत कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया