मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोंडे ने बताया कि जिला हरिद्वार को फाइनेंशियल इंक्लूजन एंड स्किल डेवलपमेंट थीम में बेस्ट परफार्मिंग डिस्ट्रिक्ट अंडर एडीपी के आधार पर तीन करोड़ की धनराशि पुरस्कार के रूप में मिली है।धनराशि का प्लान ऑफ एक्शन नीति आयोग की एंपावरमेंट कमेटी को अनुमोदन के लिए भेजा गया है। मंगलवार को सीडीओ की अध्यक्षता में नीति आयोग की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। सीडीओ ने बताया कि स्वास्थ्य के लिए 80.32 लाख, पोषण के लिए 98.60 लाख, सौंदर्यीकरण के तहत 65 आंगनबाड़ी के केंद्रों के विकास काम, आजीविका के लिए 18.36 लाख, शिक्षा के लिए 56.00 लाख, खेल उदय के तहत 7 स्कूलों में खेल सुविधा विकसित करना और पशुपालन के तहत 46.72 लाख के अनुमोदन के लिए प्लान ऑफ एक्शन तैयार कर भेजा गया है।

More Stories
कुंभ मेले की तैयारियो के साथ पेयजल व्यवस्था को भी मजबूत किया जा रहा
प्रशिक्षण केंद्र में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कुंभ मेला व्यवस्थाओं, भीड़ नियंत्रण और श्रद्धालुओं की सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई
यातायात नियमों का उल्लंघन कर सड़कों पर दौड़ रहे वाहनों के खिलाफ परिवहन विभाग ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया