हरिद्वार में गंगा नदी में टापू में फंसे लोगों को बुधवार की सुबह जल पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद नदी की तेज धारा के बीच से निकाला। पुलिस कंट्रोल रूम को सुबह दीनदयाल पार्किंग के पीछे नदी पर बने टापू पर कुछ लोगों के फंसे होने की सूचना मिली।
इस पर मौके पर पुलिस और जल पुलिस पहुंची। इसके बाद जल पुलिस के जवानों ने कड़ी मशक्कत कर चारों लोगों को नदी के टापू से बाहर निकाला।टापू में फंसे यात्रियों ने अपने नाम यश (16) पुत्र अनिल, दीपक(18) पुत्र कृष्णा, लोकेश (16) पुत्र रामगोपाल निवासीगण बवाना दिल्ली और चमन सिंह(40) पुत्र श्यामलाल गोरखपुर, उत्तर प्रदेश बताए। सकुशल निकाले जाने पर सभी ने पुलिस का आभार व्यक्त किया।

More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने 10वीं और 12वीं छात्रों के लिए बड़ी घोषणा की
हरिद्वार में गंगा किनारे विभाजन की पीड़ा और उसमें जान गवाने वाले लोगों की स्मृतियों को सहजने की तैयारी
22 सितंबर से जनपद में जन-जन की सरकार ,जन-जन के द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा