हरिद्वार डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन के होली मिलन कार्यक्रम में व्यापारी होली के गीतों पर जमकर थिरके। रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने कहा कि सभी जाति, धर्म के लोग आपस में मिलजुल कर पर्व मनाते हैं।कार्यक्रम का शुभारंभ दाऊ दयाल अग्रवाल और पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राजकुमार अरोड़ा ने दीप जलाकर किया। अरोड़ा ने कहा कि होली आपसी भाईचारे का पर्व है। इसमें सभी मतभेद भुलाकर आपस में मिलते हैं। एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेंद्र भटेजा और कोषाध्यक्ष सुनील अरोड़ा ने कहा कि होली आपसी सौहार्द, भाईचारे और मिलन का पर्व है।

More Stories
सिडकुल क्षेत्र मे नाले में बही 6 वर्षीय बच्ची का शव बरामद हुआ
जिले में स्वच्छता व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए कूड़ा संग्रहण की नियमित निगरानी की जाएगी
पौराणिक भीमगोडा कुंड का जीर्णोद्धार जल्द शुरू होगा