हरिद्वार-देहरादून नेशनल हाईवे पर हरिपुरकलां में मंगलवार सुबह ईंट से भरे ट्रक से रोडवेज की बस टकरा गई। हादसे में बस चालक घायल हो गया। जबकि, सवार करीब दो दर्जन यात्रियों की जान बालबाल बच गई।दुर्घटना में परिचालक को भी हल्की चोटें आई हैं। पुलिस के मुताबिक, मंगलवार सुबह बस हरिद्वार से रायवाला की तरफ आ रही थी। हाईवे पर मोतीचूर फ्लाईओवर के नजदीक ईंट से भरे ट्रक ने अचाक ब्रेक लगाए, जिससे बस अनियंत्रित होकर पीछे से टकरा गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल 40 वर्षीय बस चालक भोला सिंह निवासी ग्राम रसूलपुर, बिजनौर, यूपी को हरिद्वार के अस्पताल में भर्ती कराया। रायवाला थाने के एसआई खुशहाल सिंह रावत ने बताया कि परिचालक संजीव कुमार निवासी चुड़ियाला, भगवानपुर, हरिद्वार को भी चोटें आई हैं। बस हरिद्वार डिपो की है। यात्रियों को किसी तरह की चोट नहीं आई। उन्हें अन्य वाहन के माध्यम से गंतव्य की ओर रवाना किया गया है।

More Stories
सिडकुल क्षेत्र मे नाले में बही 6 वर्षीय बच्ची का शव बरामद हुआ
जिले में स्वच्छता व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए कूड़ा संग्रहण की नियमित निगरानी की जाएगी
पौराणिक भीमगोडा कुंड का जीर्णोद्धार जल्द शुरू होगा