हरिद्वार के रिहायशी इलाकों में जंगली हाथियों के घुसने का सिलसिला थम नहीं रहा। शुक्रवार सुबह एक हाथी जंगल से भटक कर गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय पहुंच गया। विश्वविद्यालय परिसर में हाथी के आने से अफरा तफरी मच गई।गुरुकुल परिसर में टहल रहे लोगों ने जैसे-तैसे भागकर अपनी जान बचाई। काफी देर तक हाथी, परिसर में चहलकदमी करता रहा।
बता दें कि अभी तक हरिद्वार के जगजीतपुर क्षेत्र में ही हाथियों के झुंड दिखाई दे रहे थे। मगर अब हाथी गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय का रुख भी करने लगे हैं। विश्वविद्यालय परिसर में हाथी आने से दहशत का माहौल है, क्योंकि बड़ी संख्या में यहां पर छात्र पढ़ते हैं।

More Stories
अर्धकुंभ मेले की सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा तैयारिया तेज की
हरिद्वार सांसद ने जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति की समीक्षा बैठक ली
गन्ने से लदा ओवरलोड ट्रक अनियंत्रित होकर कार पर पलटा