मेरठ की एक महिला ने हरकी पौड़ी के हाथी पुल से गंगा में छलांग लगा दी। पुलिस ने उसकी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। बाद में पथरी पावर हाउस से महिला का शव बरामद हो गया।वहीं, पुलिस को आत्महत्या के पीछे गृह क्लेश की जानकारी मिली है। पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर स्वजन मेरठ रवाना हो गए।
पुलिस के मुताबिक, हाथी पुल से एक महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों मे गंगा छलांग लगा दी थी। पुल से मिले सामान से महिला की पहचान सुनीता शर्मा निवासी कृष्णा विहार मेरठ के रूप में हुई थी। स्वजन से मालूम करने पर पता चला कि घर में विवाद होने पर महिला बिना बताए चली गई थी।
रोड़ीबेलवाला चौकी प्रभारी प्रवीण रावत ने बताया कि महिला की तलाश की जा रही थी। पथरी पावर हाउस से गंगनहर में महिला का शव बरामद हो गया है। स्वजन ने उसकी शिनाख्त भी कर ली। शहर कोतवाल भावना कैंथोला ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव को स्वजन को सौंप दिया गया है।

More Stories
बिजली बिलों की पेनल्टी माफ करने पर पूर्व कैबिनेट मंत्री ने मुख्यमंत्री का आभार जताया
लालढांग रेंज से हाथी दांत गायब होने के मामले में वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की
मुख्यमंत्री धामी ने शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से भेंट की