न्यू हरिद्वार कॉलोनी की सड़कों पर सोमवार को गंगनहर का पानी जमा हो गया। नहर में पानी का लेवल बढ़ने के बाद प्रेमनगर आश्रम पुल के पास बना नाला बैक फ्लो हो जाता है।इस कारण यहां मुख्य सड़क के साथ कॉलोनी की आंतरिक सड़कों पर नहर का पानी भरने से समस्या लगातार बन रही है। एक माह में तीन दफा नाला बैक फ्लो होकर सड़कों पर पानी जमा हो चुका है। सड़कों पर पानी भरने से लोगों को बड़ी परेशानी उठानी पड़ती है।

More Stories
कुंभ मेले की तैयारियो के साथ पेयजल व्यवस्था को भी मजबूत किया जा रहा
प्रशिक्षण केंद्र में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कुंभ मेला व्यवस्थाओं, भीड़ नियंत्रण और श्रद्धालुओं की सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई
यातायात नियमों का उल्लंघन कर सड़कों पर दौड़ रहे वाहनों के खिलाफ परिवहन विभाग ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया