गर्मी और चिलचिलाती धूप में हरिद्वार की सड़कों पर पुलिस के जवान यातायात व्यवस्था को बेहतर तरीके से संभाल रहे हैं। इनकी मेहनत को देख खुद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने सोमवार को शहर के विभिन्न चौराहों पर पहुंचकर जवानों की पीठ थपथपाई।एसएसपी डोबाल ने रानीपुर मोड़, शंकराचार्य चौक सहित कई प्रमुख स्थलों पर पहुंचकर ड्यूटी पर तैनात पुलिस, ट्रैफिक और पैरा मिलिट्री बल के जवानों को पानी की बोतल, ग्लूकोज, बिस्किट और केले वितरित किए। एसएसपी ने कहा कि चारधाम यात्रा और गर्मी की छुट्टियों के चलते हरिद्वार में यातायात का दबाव बढ़ा है। इसके बावजूद हमारे जवान पूरी निष्ठा से अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं।

More Stories
कुंभ मेले की तैयारियो के साथ पेयजल व्यवस्था को भी मजबूत किया जा रहा
प्रशिक्षण केंद्र में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कुंभ मेला व्यवस्थाओं, भीड़ नियंत्रण और श्रद्धालुओं की सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई
यातायात नियमों का उल्लंघन कर सड़कों पर दौड़ रहे वाहनों के खिलाफ परिवहन विभाग ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया