एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल के निर्देश पर यातायात पुलिस ने कनखल क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुचारू कराने की कवायद शुरू की है। सीओ यातायात नताशा सिंह के नेतृत्व में सीपीयू प्रभारी निरीक्षक हितेश कुमार ने अपनी टीम के साथ मिलकर कृष्णानगर में बैरिकेडिंग कराई।शाम पांच बजे से लेकर रात नौ बजे भारी वाहनों की एंट्री भी बंद कराई गई। इसके अलावा प्रेमनगर चौक से कृष्णा नगर चौक की तरफ जाने वाले चौपहिया वाहनों को बैरियर लगाकर रोकते हुए सिंहद्वार से भेजा गया। कृष्णानगर पुलिया पर आमने-सामने क्रासिंग को बैरिकेटिंग के माध्यम से बैरियर लगाकर डायवर्जन लागू किया गया। साथ ही देशरक्षक तिराहा से सिंहद्वार और जगजीतपुर के बीच यातायात प्रबंधन किया गया।

More Stories
धामी सरकार ने अनुपूरक मांगों के माध्यम से बजट पोटली खोल दी
यातायात पुलिस, सीपीयू और परिवहन विभाग ने संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया
मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में मत्स्य विभाग की योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई