हरिद्वार ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती ने सिडकुल थाना पुलिस के साथ मिलकर नशीली दवाइयों की बिक्री की शिकायतों के आधार पर छापेमारी की है। इस दौरान पांच मेडिकल स्टोर अपने लाइसेंस दिखाने में असमर्थ रहे।साथ ही दो क्लीनिकों पर भी कोई दस्तावेज नहीं पाए गए हैं। परिणामस्वरूप इन सभी को सीज कर दिया गया।
ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती ने बताया कि बुधवार को एसएसपी द्वारा हरिद्वार में चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत एक विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें सिडकुल क्षेत्र में आज कई मेडिकल स्टोर्स और क्लीनिकों पर छापेमारी की गई। इस दौरान पांच मेडिकल स्टोर और दो क्लीनिकों को सील किया गया है।

More Stories
कुंभ मेले की तैयारियो के साथ पेयजल व्यवस्था को भी मजबूत किया जा रहा
प्रशिक्षण केंद्र में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कुंभ मेला व्यवस्थाओं, भीड़ नियंत्रण और श्रद्धालुओं की सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई
यातायात नियमों का उल्लंघन कर सड़कों पर दौड़ रहे वाहनों के खिलाफ परिवहन विभाग ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया