हरिद्वार में मानहानि का केस एक अनोखा ही मामला सामने आया है जब एक व्यक्ति द्वारा अपने मित्र पर बारात में ना ले जाने पर मानहानि का नोटिस दे दिया। आपको बताते चलें कि हरिद्वार के बादराबाद थाना क्षेत्र में रहने वाले रवि पुत्र वीरेंद्र की शादी 23 जून 2022 को धामपुर बिजनौर निवासी अंजू पुत्री रामकृपाल से होनी तय हुई थी। जिसके लिये उनकी बारात धामपुर बिजनौर जानी थी, जिसके लिए रवि ने अपने गहरे दोस्त चंद्रशेखर ओर कुछ अन्य को बारात में चलने के लिए बोला था। लेकिन बारात वाले दिन रवि ओर उनके परिवार के लोग बिना चन्द्रशेखर को लिए ही बारात लेकर चले गए और फ़ोन पर बात करने पर चन्द्रशेखर को वापस घर जाने के लिए बोलने लगे। जिससे दुःखी होकर चन्द्रशेखर ने अपने वकील के माध्यम से अपने मित्र रवि पर 50 लाख की मानहानि का नोटिस दे डाला।

More Stories
बिजली बिलों की पेनल्टी माफ करने पर पूर्व कैबिनेट मंत्री ने मुख्यमंत्री का आभार जताया
लालढांग रेंज से हाथी दांत गायब होने के मामले में वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की
मुख्यमंत्री धामी ने शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से भेंट की