हरिद्वार में सोमवार दोपहर को अचानक हुई तेज बारिश ने लोगों को परेशान कर दिया। आधे घंटे की बारिश में उपनगरी ज्वालापुर की सड़कों और गली मोहल्लों में जलभराव हो गया। सड़कों पर जलभराव से लोगों को बड़ी परेशानी उठानी पड़ी।
जहां जलभराव के बीच लोग त्योहारी सीजन में ग्राहक भी दुकानों में फंसे नजर आए। खासकर करवाचौथ की खरीदारी करने आई महिला ग्राहकों को ज्यादा परेशानी उठानी पड़ी। सोमवार को सुबह से दोपहर तक हरिद्वार में धूप निकली गई लेकिन दोपहर ढाई बजे अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। आसमान में काले बादल छा गए और हरिद्वार में तेज बारिश शुरू हो गई।करीब आधे की बारिश से सड़कों पर एक फीट तक जलभराव हो गया। इस दौरान ज्वालापुर के कटहरा बाजार, पीठ बाजार, चौक बाजार, पुरानी सब्जी मंडी, पुरानी अनाज मंडी आदि क्षेत्र में सड़कों पर जलभराव से लोगों को दिक्कतें उठानी पड़ी।

More Stories
हरिद्वार जिले की चार विधानसभा सीटों पर SIR से सियासी समीकरण बदलने की उम्मीद
स्वर्ण समाज ने यूजीसी रोलबैक को लेकर बड़ी जनसभा की
जनपद की सड़कों को 15 अक्टूबर तक गड्ढामुक्त करने के आदेश