देहरादून: कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों का प्रभाव अब स्कूलों में भी दिखने लगा है। शनिवार को केवि आइआइपी के एक छात्र में कोरोना की पुष्टि हुई है। वहीं, केवि ओएलएफ के एक शिक्षक और दो कर्मचारियों में भी कोरोना की पुष्टि हुई है।
पिछले कुछ दिनों से उत्तराखंड में कोरोना वायरस संक्रमण का ग्राफ लगातार तेजी से बढ़ रहा है। देहरादून और हरिद्वार जिला कोरोना से अधिक प्रभावित हैं, प्रदेश में कोरोना के नए मामलों में 70 फीसद से अधिक मामले इन दो जिलों से ही हैं। देहरादून में बीते रोज भी दिल्ली पब्लिक स्कूल के एक छात्र और राजकीय इंटर कॉलेज सहिया के एक शिक्षक में भी कोरोना की पुष्टि हुई।

More Stories
हरिद्वार के इलेक्ट्रिक वाहन शोरूम में भीषण आग लगने से हड़कंप मचा
हरिद्वार नगर निगम को बम से उड़ने की धमकी मिली
मुख्य विकास अधिकारी ने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन से संबंधित कार्यों की समीक्षा बैठक की