देहरादून : उत्तराखंड में गुरुवार को आए कोरोना के मामलों ने एक बार फिर से सरकार समेत स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जी हां बता दें कि आज गुरुवार को प्रदेशभर से 787 मामले सामने आए। सबसे ज्यादा मामले देहरादून से सामने आए। अकेले दून में 239 मामले सामने आए हैं। वहीं हरिद्वार में 277 मामले आए हैं इसके बाद नैनीताल में 132 मामले सामने आए हैं।

चंपावत में 16, चमोली में 10, बागेश्वर में और अल्मोड़ा में 16, पौड़ी में 8, पिथौरागढ़ में 6, रुद्रप्रयाग में 12, टिहरी गढ़वाल में 39, उधमसिंह नगर में 34 औऱ उत्तरकाशी में 7 मामले सामने आए। आज 3 कोरोना मरीजों की मौत हुई है। प्रदेश में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 105498 तक पहुंच गई है। वहीं कुल 1744 की मौत हो चुकी है। आज 265 मरीज रिकवर हुए और घर लौटे। प्रदेश में 5042 एक्टिव केस हैं।



More Stories
जनपद को स्वच्छ बनाने की दिशा में परिवहन विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाया गया
कथित ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एसएसपी ने चौकी प्रभारी सहित पूरे स्टाफ को निलंबित किया
जनपद में एलपीजी गैस सिलेंडर आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी ने समीक्षा बैठक ली