जिलाधिकारी द्वारा शुरू किए गए स्वच्छ हरिद्वार जनपद अभियान के क्रम में भेल उपनगरी की स्वच्छता एवं सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्त करने हेतु उपनगरी प्रशासक संजय पंवार ने व्यापारियों सहित सभी स्टेकहोल्डर से सहयोग की अपील की है।शुक्रवार को भेल के व्यापारियों के साथ हुई बैठक में प्रशासक ने व्यापारियों की समस्याओं को सुनकर समाधान के निर्देश दिए।भेल के नगर प्रशासक संजय पंवार की अध्यक्षता में संपदा विभाग के सभागार में भेल के व्यापारियों के साथ बैठक आहूत की गई। बैठक मे भेल संपदा विभाग के अधिकारी और उपनगरी के व्यापारी बड़ी संख्या मे उपस्थिति रहे ।
बैठक मे पवार ने कहा कि हमारा लक्ष्य भेल उपनगरी को सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्त व पॉलिथीन विहीन बनाना है। उन्होंने स्वच्छता अभियान एवं सिंगल यूज प्लास्टिक और पॉलीथिन का उपयोग न करने मे व्यापारियों से सहयोग की अपील की। स्वच्छ हरिद्वार के क्रम में स्वच्छ भेल के लक्ष्य को पूरा करने के लिए व्यापारियों से अपने अपने मार्केट मे स्वच्छता समितियां बनाने हेतु आग्रह किया गया । कहा कि स्वच्छता समितियां भेल के अधिकारियों से समन्वय बनाकर सफाई व्यवस्था को सुचारू बनाएं। प्रशासक ने व्यापारियों की समस्याएं सुनकर अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से दूर करने के निर्देश भी दिए।

More Stories
एसएसपी ने पुलिस क्षेत्राधिकारियों के सर्किल में बड़ा फेरबदल किया
गंगनहर में अचानक जलस्तर बढ़ने से निर्माणाधीन घाटों की सुरक्षा को लेकर समस्या हुई
कुंभ मेले की तैयारियों को लेकर रोशनाबाद में कंट्रोल रूम स्थापित होगा