मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुल्तानपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार में घोटालों में शामिल लोगों को रिहा नहीं किया जाता है. भ्रष्टाचारी या तो जेल में हैं या जमानत पर हैं।आगे भी किसी भ्रष्टाचारी को बख्शा नहीं जाएगा।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सुल्तानपुर में भाजपा प्रत्याशी त्रिवेन्द्र सिंह रावत के पक्ष में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि विपक्षी दल देश का नमक खाकर देश को धोखा दे रहे हैं. भाजपा के कार्यकाल में भ्रष्टाचारियों और घोटालों की खैर नहीं है। भ्रष्टाचार में शामिल सभी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है, चाहे वह मंत्री हों या अधिकारी। कहा, भाजपा सरकार में लूट की दुकानों के शटर पूरी तरह बंद हो गए हैं।

More Stories
सिडकुल क्षेत्र मे नाले में बही 6 वर्षीय बच्ची का शव बरामद हुआ
जिले में स्वच्छता व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए कूड़ा संग्रहण की नियमित निगरानी की जाएगी
पौराणिक भीमगोडा कुंड का जीर्णोद्धार जल्द शुरू होगा