कनखल कोतवाली क्षेत्र के बैरागी कैंप में मंगलवार शाम बड़ा हादसा हो गया। बड़े टापू के सामने गंगा में बोलेरो धुलाने गए तीन लोग तेज बहाव में वाहन समेत बह गए।सूचना पर पहुंची पुलिस, जल पुलिस और एसडीआरएफ ने संयुक्त रेस्क्यू कर दो युवकों को सकुशल बचा लिया, जबकि चालक लापता है। बचाए गए युवकों की पहचान हिमांशु रावत (23) और राकेश सिंह (28), निवासी चमोली के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार चालक पुष्कर सिंह (38) पुत्र निवासी सिमलखेत, चौखुटिया, चमोली सोनप्रयाग से सवारी लेकर हरिद्वार आया था। सवारी छोड़ने के बाद वह साथियों के साथ बोलेरो धुलाने नदी में उतरा था। तभी तेज बहाव में हादसा हो गया। लापता चालक की तलाश जारी है।

More Stories
अर्धकुंभ मेले की सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा तैयारिया तेज की
हरिद्वार सांसद ने जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति की समीक्षा बैठक ली
गन्ने से लदा ओवरलोड ट्रक अनियंत्रित होकर कार पर पलटा