देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सोमवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड के पदाधिकारियों ने भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने बार काउंसिल के लिए कार्यालय एवं प्रदेश के वकीलों के लिए वेलफेयर स्कीम के लिए मांग पत्र दिया।
मुख्यमंत्री ने कहा की इन मांगों पर सरकार द्वारा हर संभव सहयोग दिया जायेगा।बार काउंसिल ऑफ उत्तराखण्ड के पदाधिकारियों द्वारा हाईकोर्ट के हल्द्वानी शिफ्टिंग पर कैबिनेट की सहमति की सराहना भी की गई।

More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने 10वीं और 12वीं छात्रों के लिए बड़ी घोषणा की
हरिद्वार में गंगा किनारे विभाजन की पीड़ा और उसमें जान गवाने वाले लोगों की स्मृतियों को सहजने की तैयारी
22 सितंबर से जनपद में जन-जन की सरकार ,जन-जन के द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा