बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार और इस्कॉन अनुयायियों की गिरफ्तारी का विरोध जताते हुए राष्ट्रपति को डीएम के माध्यम से ज्ञापन भेजा गया है। बुधवार को डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन अध्यक्ष नमित शर्मा के नेतृत्व में वकीलों का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी से मिला।अध्यक्ष नमित शर्मा ने कहा कि बांग्लादेश भारत की देन है, वहीं हिंदुओं पर जघन्य अत्याचार कर रहा है। बांग्लादेश में आरक्षण आंदोलन प्रधानमंत्री शेख हसीना के घर तक पहुंचते हुए अल्पसंख्यक हिन्दुओं के खिलाफ हो गया है। उन्होंने कहा कि हिंदू विरोधी आंदोलनकारी कट्टरपंथियों ने हिंदू महिलाओं से दुष्कर्म, लूटपाट, मंदिर में तोड़फोड़, इस्कॉन समर्थित साधु संत के विरुद्ध झूठे देश विरोधी मुकदमे दर्ज कर जेल भेजने व जबरदस्ती सरकारी कर्मचारियों से इस्तीफे मांगने में लगे हुए हैं।

More Stories
ऋषिकुल में मदन मोहन मालवीय ओरिएंटल रिसर्च इंस्टीट्यूट नए सिरे से विकसित होगा : मुख्यमंत्री
खाद्य सुरक्षा विभाग ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सघन छापेमारी अभियान चलाया
हरकी पौड़ी को जोड़ने वाली मुख्य सड़क धसने से हड़कम मचा