हरिद्वारः धर्मनगरी हरिद्वार के आर्य नगर स्थित मोबाइल के एक बड़े शोरूम में अचानक आग लग गई. मौके पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों ने जब तक आग बुझाई, तब तक सामान जलकर राख हो गया था. इस हादसे में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है.
बता दें कि कोतवाली ज्वालापुर क्षेत्र के आर्य नगर इलाके में जगदंबा कम्युनिकेशन नाम से मोबाइल का एक बड़ा शोरूम है. रोजाना की तरह शनिवार रात भी दुकान का मालिक अनुभव दुकान पर ताला लगा कर घर चला गया था. सुबह करीब 4 बजे उसके पास फोन आया कि उनकी दुकान में आग लग गई है. जिसके बाद तत्काल मौके पर पहुंचे अनुभव ने दमकल विभाग को इसकी जानकारी दी. मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों बमुश्किल आग पर काबू पाया.लेकिन दुकान के बाहर लगे लोहे के जाल और शटर के कारण आग पर तत्काल काबू नहीं पाया जा सका. जब तक आग को बुझाया गया तब तक दुकान के अंदर रखा लाखों रुपए कीमत के मोबाइल और एसेसरीज जलकर रोख हो चुके थे. फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है. लेकिन अंदेशा जताया जा रहा है कि दुकान में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी होगी. मौके पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों ने करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.

More Stories
कुंभ मेले की तैयारियो के साथ पेयजल व्यवस्था को भी मजबूत किया जा रहा
प्रशिक्षण केंद्र में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कुंभ मेला व्यवस्थाओं, भीड़ नियंत्रण और श्रद्धालुओं की सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई
यातायात नियमों का उल्लंघन कर सड़कों पर दौड़ रहे वाहनों के खिलाफ परिवहन विभाग ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया