अशोक रिसोर्ट में 10 अप्रैल को आयोजित मिस्टर एंड मिस उत्तराखंड 2022 के ग्रैंड फिनाले में देवप्रयाग के आदित्य भट्ट और चम्पावत की गुंजन कुंवर ने मिस्टर एंड मिस उत्तराखंड 2022 का खिताब अपने नाम किया।गुंजन कुंवर चंपावत के तल्लादेश के नीड़ गांव की रहने वाली है। वे फरीदाबाद से फिजियोथेरपी में डिप्लोमा कर रही है। उनके पिता हेमंत सिंह कुंवर गुड़गांव में ट्रंासपोर्ट का बिजनेस करते हैं जबकि उनकी माता एक गृहिणी हैं।
प्रथम उपविजेता देहरादून के अभिषेक सिंह और काशीपुर की शिखा गुसाईं रहे। जबकि दूसरे उपविजेता रुड़की से लक्ष्य जैन और देहरादून से फाल्गुनी बडोला रहे। वंदना फर्सवाण को हिमालय बज़ दिवा का खिताब दिया गया।मिस कुमाऊं का खिताब मनीषा आर्या और मिस गढ़वाल का खिताब ईशा कंडवाल को मिला।

More Stories
ऋषिकुल में मदन मोहन मालवीय ओरिएंटल रिसर्च इंस्टीट्यूट नए सिरे से विकसित होगा : मुख्यमंत्री
खाद्य सुरक्षा विभाग ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सघन छापेमारी अभियान चलाया
हरकी पौड़ी को जोड़ने वाली मुख्य सड़क धसने से हड़कम मचा