हरिद्वार में 2021 में आयोजित कुंभ मेले के दौरान कराए गए कोविड टेस्टिंग घोटाले की जांच एक बार फिर जोर पकड़ने लगी है, इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय पहले ही कोर्ट में अपनी चार्जशीट दाखिल कर चुकी है.अब इस विषय पर पुलिस भी अब सक्रिय हो गई है, गढ़वाल रेंज के आईजी राजीव स्वरूप ने देहरादून और हरिद्वार में दर्ज एफआईआर की स्टेटस रिपोर्ट तलब की है. इन रिपोर्टों का विश्लेषण करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.
एबीपी लाइव ने गढ़वाल आईजी राजीव स्वरूप से बात की तो उन्होंने बताया कि मैने देहरादून ओर हरिद्वार से स्टेटस रिपोर्ट मांगी है. ताकि ईडी द्वारा कोर्ट में दी गई चार्जशीट का अध्ययन कर आगे की कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके. हमें इस मामले में सारी जानकारी ठीक से मिल सके, जो हमारे आगे के लिए काम में आए सके.

More Stories
भाजपा की ओर से नारी शक्ति वंदन समारोह का आयोजन किया गया
हरिद्वार जिला कारागार के वरिष्ठ जेल अधीक्षक को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी मिली
ऋषिकुल में मदन मोहन मालवीय ओरिएंटल रिसर्च इंस्टीट्यूट नए सिरे से विकसित होगा : मुख्यमंत्री