हरिद्वार की सुमन नगर कॉलोनी के समीप सिंचाई विभाग की सरकारी संपत्ति पर कब्जा कर बनाई गई एक पुरानी मजार को जिला प्रशासन ने ध्वस्त कर दिया है. अवैध मजार को गिराने से पहले जिला प्रशासन ने स्वामित्व का दावा करने वाले पक्ष को 15-15 दिनों के दो नोटिस जारी कर अपना पक्ष रखने का अवसर दिया था.मजार पर दावा करने वाले खादिम ने प्रशासन के समक्ष कोई भी साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किए, जिसके बाद जिला प्रशासन ने पुलिस बल के साथ मिलकर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई को अंजाम दिया.
जानकारी के अनुसार, सुमन नगर के समीप सिंचाई विभाग की भूमि पर कब्जा कर काफी समय पहले एक मजार का निर्माण किया गया था. सूचना मिलने पर एसडीएम जितेंद्र कुमार द्वारा एक महीने पहले नोटिस जारी कर दस्तावेज कार्यालय में जमा करने के लिए कहा गया था. कब्जा करने वाले पक्ष द्वारा समय सीमा बीत जाने के बाद भी कोई साक्ष्य पेश नहीं किए गए. इसके बाद बुधवार 22 अप्रैल को सिंचाई विभाग के अधिकारियों और जिला प्रशासन की टीम ने पुलिस बल की मौजूदगी में अवैध मजार पर बुलडोजर चला दिया.

More Stories
आगामी कावड़ मेले की तैयारी को लेकर हरिद्वार और बिजनौर पुलिस अधिकारियों के बीच बैठक हुई
हाईवे पर चलती कार में आग लगने से अफरा तफरी मची
पुलिस लाइन में विशेष आपदा प्रबंधन कार्यशाला का आयोजन हुआ