चारधाम यात्रा, कांवड़ मेला और आगामी अर्धकुंभ को देखते हुए नगर निगम प्रशासन गंगा घाटों की सफाई व्यवस्था को मजबूत करने में जुट गया है। श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ और धार्मिक आयोजनों के मद्देनज़र घाटों को साफ-सुथरा रखने के लिए विशेष योजना तैयार की गयी है।
इस क्रम में घाटों पर तैनात सफाई कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। नगर आयुक्त नंदन कुमार के निर्देश पर नगर निगम प्रशासन ने घाटों पर कार्यरत कर्मचारियों की संख्या 100 से बढ़ाकर 130 करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।अतिरिक्त कर्मचारियों की तैनाती से हरकी पैड़ी समेत आसपास के प्रमुख घाटों पर सफाई व्यवस्था को और प्रभावी बनाया जाएगा। नगर निगम प्रशासन का कहना है कि चारधाम यात्रा और कांवड़ मेले के दौरान हरकी पैड़ी, मालवीय द्वीप, सुभाष घाट, गौ घाट और अन्य प्रमुख घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है। ऐसे में गंदगी फैलने की संभावना भी बढ़ जाती है। इसी को देखते हुए सफाई व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने पर जोर दिया जा रहा है।सफाई कर्मचारियों को अलग-अलग घाटों पर शिफ्ट के आधार पर तैनात किया जाएगा जिससे चौबीसों घंटे सफाई व्यवस्था बनी रहे। इसके साथ ही कूड़ा उठान के लिए अतिरिक्त वाहन और डस्टबिन की व्यवस्था भी की जा रही है। घाटों के आसपास जमा होने वाले कचरे को तुरंत हटाने के लिए विशेष टीमें भी बनाई जा रही हैं।

More Stories
एआरटीओ ने खुद आमजन बनकर ई रिक्शा में सफर कर अनियमितताओं पर कार्रवाई की
हरिद्वार जनपद की सभी ग्राम पंचायतो में विशेष फाइनेंशियल कैंप आयोजित किये जाएंगे
यूकेएसएससी परीक्षा को लेकर हरिद्वार प्रशासन ने तैयारियां पूरी की