हरिद्वार। मां मनसा देवी के दर्शन को आने वाले श्रद्धालुओं के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने अपर रोड और मनसा देवी उड़न खटोला मार्ग का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सड़क और फुटपाथ पर हो रहे अतिक्रमण पर सख्ती दिखाई। जिलाधिकारी ने दुकानदारों को स्पष्ट निर्देश दिए कि कोई भी दुकान नाली के बाहर या फुटपाथ पर संचालित न हो। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई। उड़न खटोला टिकट घर के आसपास संचालित दुकानों को मौके पर हटाया गया और संचालक को सख्त निर्देश दिए गए।

More Stories
कावड़ मेला सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस ने मेला क्षेत्र को सुपर जोन, जोन ,सेक्टर में बाटा
परिवहन विभाग की कार्रवाई में 65 स्कूली वाहनों के चालान किये गए
प्रशासन ने चमगादड़ टापू क्षेत्र से अवैध अतिक्रमण हटाए