न्यायालय के आदेश पर हरिद्वार तहसील प्रशासन व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने पथरी क्षेत्र के ग्राम पदार्था में चकरोड को अवैध कब्जे से मुक्त कराया। कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा।
जानकारी के अनुसार, ग्राम पदार्था में स्थित एचएम हॉस्पिटल के संचालकों ने कोरोना काल के दौरान अस्पताल के सामने चक रोड पर कब्जा कर लिया था। यह रास्ता अन्य खेतों की ओर जाने वाला सार्वजनिक मार्ग था, जिस पर कब्जा होने से ग्रामीणों को आवागमन में दिक्कतें होने लगीं। इसके साथ ही कुछ लोगों की जमीनों पर भी कब्जा कर लिया गया था। ग्रामीणों ने मामले की शिकायत उच्चाधिकारियों से की थी, जिसके बाद प्रकरण न्यायालय में विचाराधीन था।न्यायालय के आदेश पर प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची और जेसीबी की मदद से अवैध निर्माण हटाकर चक रोड को पूरी तरह कब्जा मुक्त कराया गया।

More Stories
पूर्णिमा स्नान को लेकर शहर में आधी रात से ट्रैफिक प्लान लागू होगा
विश्व मात्स्यिकी दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने हरिद्वार में गंगा नदी में 10 हज़ार मत्स्य बीजों का संचय किया
सिडकुल प्रशासन अब आवासीय टाउनशिप विकसित करेगा