जिला हरिद्वार से एक दिल दहला देने वाले सड़क हादसा का सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। एक बाइक सवार युवक सड़क किनारे खड़ी एक कार की अचानक खुली खिड़की की चपेट में आकर उसकी बाइक टकरा गई।टक्कर के झटके से युवक सड़क पर गिर गया और पीछे से आ रहे ट्रक की चपेट में आकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना हरिद्वार जनपद के रुड़की स्थित गंगनहर क्षेत्र की है। घटना के बाद कार चालक वाहन समेत फरार हो गया। सूचना मिलते ही गंगनहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। हादसे का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है। मृतक रूड़की के पुहवा गांव का निवासी बताया गया है।

More Stories
धामी सरकार ने अनुपूरक मांगों के माध्यम से बजट पोटली खोल दी
यातायात पुलिस, सीपीयू और परिवहन विभाग ने संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया
मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में मत्स्य विभाग की योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई