कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व को लेकर हरिद्वार पुलिस ने यातायात प्लान जारी कर दिया है। 24 नवंबर को होने वाले स्नान पर्व पर लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है।स्नान के दिन शहर में वाहनों की आवाजाही के लिए अलग-अलग रूट निर्धारित किए गए हैं। 23 नवंबर की रात 12 बजे से स्नान पर्व की समाप्ति तक हरिद्वार शहर में सभी भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। यातायात का दबाव बढ़ने पर दिल्ली, मेरठ और पंजाब की तरफ से आने वाले भारी वाहनों को बॉर्डर पर ही रोक दिया जाएगा। पुलिस ने श्रद्धालुओं और वाहन चालकों से निर्धारित रूट का पालन करने की अपील की है।

More Stories
विश्व मात्स्यिकी दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने हरिद्वार में गंगा नदी में 10 हज़ार मत्स्य बीजों का संचय किया
सिडकुल प्रशासन अब आवासीय टाउनशिप विकसित करेगा
मुख्यमंत्री योगी की माता के निधन पर स्वामी रामदेव ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की