जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बुधवार को लक्सर तहसील कार्यालय का औचक निरीक्षण कर प्रशासनिक व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने तहसील की कार्यप्रणाली, अभिलेखों के रखरखाव, लंबित राजस्व वादों, विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान, मानसून की तैयारियों, कांवड़ मेले की व्यवस्थाओं और स्वच्छता अभियान का जायजा लेते हुए अधिकारियों को जनहित से जुड़े कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल किया जाए तथा अभियान की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए।
मानसून की तैयारियों की समीक्षा के दौरान उन्होंने जलभराव संभावित क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखने और जल निकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कहीं भी जलभराव की स्थिति बनने पर संबंधित विभाग तत्काल कार्रवाई करें, ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
आगामी कांवड़ मेले की तैयारियों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने सभी विभागों को समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने यातायात, स्वच्छता, पेयजल, बिजली, सुरक्षा और चिकित्सा व्यवस्थाओं को समय रहते दुरुस्त करने पर जोर दिया। साथ ही कांवड़ मार्ग पर भंडारों को एक ही स्थान पर अनुमति न देकर लगभग तीन से चार किलोमीटर की दूरी पर स्थापित करने की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा, जिससे यातायात और श्रद्धालुओं की आवाजाही सुचारु बनी रहे।

More Stories
भारी बारिश से शहर में जनजीवन अस्त-व्यस्त हुआ
मौसम विभाग द्वारा भारी बारिश की चेतावनी के चलते कल हरिद्वार जिले में सभी स्कूलों की छुट्टी
कुंभ मेला एसएसपी ने हरकी पौड़ी क्षेत्र का निरीक्षण किया