जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जिला मुख्यालय परिसर में शहीद सम्मान यात्रा 2.0 को फ्लैग ऑफ कर रवाना किया। जिलाधिकारी ने बताया कि वीरांगनाओं को भी सम्मानित किया जाएगा।जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा कि जनपद के दो बलिदानी सैनिकों के आश्रितों गीता सैनी पत्नी शहीद हवलदार सोनित कुमार सैनी निवासी ग्राम धनौरा रुड़की व कविता चौधरी पत्नी शहीद नायक प्रदीप कुमार निवासी ग्राम गदरजुडा, मंगलौर, रुड़की को प्रदेश सरकार की तरफ से 05 अक्टूबर को गढ़वाल राईफल्स रेजीमेंट सेन्टर लैंसडाउन में शहीद सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। समारोह में मुख्यमंत्री द्वारा वीर नारियों, आश्रितों को ताम्रपत्र भेंट कर सम्मानित किया जायेगा।कार्यक्रम के लिए प्रदेशभर में शहीद सम्मान यात्रा 2.0 की शुरूआत 25 सितम्बर से 04 अक्टूबर तक की गई, जिसमें शहीद सैनिकों के घर-आंगन की मिटट्टी एकत्रित की गई।
उन्होंने कहा कि जिला सैनिक कल्याण कार्यालय द्वारा शहीद सैनिकों के आश्रितों को उनके आवास से विभागीय वाहन के द्वारा रोशनाबाद लाया गया, जहां से फ्लैग आफ कार्यक्रम के बाद वीर नारियों एंव उनके आश्रितों को लैंसडाउन के लिये रवाना किया गया।

More Stories
सीसीआर परिसर में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लाह से मनाया गया
गढ़वाल मंडल आयुक्त ने SIR प्रक्रिया का जायजा लिया
भर्ती प्रक्रिया में भ्रष्टाचार के खिलाफ बाबा रामदेव ने धरने पर बैठने की चेतावनी दी