गायत्री विद्यापीठ, शांतिकुंज हरिद्वार के 14 स्काउट और 19 गाइड कक्षा 9 से 11 तक के छात्र-छात्राओं को भारत स्काउट एवं गाइड संगठन द्वारा राज्यपाल पुरस्कार में सम्मानित किए गए।यह राज्यपाल पुरस्कार 2023-24 के लिए है। इन सभी विद्यार्थियों को राज्य स्तरीय पुरस्कार प्रदान किया गया, जो उनकी अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और सेवा भावना का प्रतीक है।
पुरस्कार प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों ने अखिल विश्व गायत्री परिवार की मुखिया शैलदीदी ने भेंट की। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र प्रदान कर आशीर्वाद दिया गया। इस अवसर पर गायत्री विद्यापीठ की अभिभाविका शैलदीदी ने कहा कि स्काउट-गाइड आंदोलन के माध्यम से विद्यार्थी सेवा, अनुशासन और आत्मनिर्भरता के मूल्यों को आत्मसात करते हैं। यह सम्मान इन विद्यार्थियों के साथ पूरे विद्यापीठ परिवार का गौरव है।
गायत्री विद्यापीठ व्यवस्था मण्डल की प्रमुख श्रीमती शेफाली पंड्या, प्रधानाचार्य सीताराम सिन्हा सहित विद्यापीठ परिवार ने भी विद्यार्थियों को इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

More Stories
बैरागी कैंप क्षेत्र में गंगा के तेज बहाव में बोलोरो गाड़ी बह गयी
मेलाधिकारी ने स्थलीय निरीक्षण कर पंतदीप क्षेत्र में विकास कार्य निश्चित समय पर पूरा करने के निर्देश दिए
धामी सरकार ने अनुपूरक मांगों के माध्यम से बजट पोटली खोल दी