चारधाम यात्रा के मद्देनजर श्रद्धालुओं को शुद्ध एवं गुणवत्ता युक्त खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने खाद्य सुरक्षा विभाग को जनपद में संचालित होटल, ढाबों, दुकानों और रेस्टोरेंट्स में लगातार छापेमारी करने के निर्देश दिए हैं, ताकि किसी भी प्रकार की मिलावट या ओवररेटिंग पर रोक लगाई जा सके।सहायक आयुक्त/जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानंद जोशी ने जानकारी दी कि भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण, खाद्य सुरक्षा आयुक्त उत्तराखण्ड सचिन कुर्वे और जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में यह अभियान चलाया जा रहा है।

More Stories
बुद्ध पूर्णिमा स्नान को लेकर पुलिस ने यातायात प्लान लागू किया
खाद्य सुरक्षा टीम ने ज्वालापुर क्षेत्र में फल एवं सब्जी के थोक विक्रेताओं का निरीक्षण किया
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला गंगा संरक्षण समिति की बैठक संपन्न हुई