जिला गंगा संरक्षण समिति की 72वीं बैठक जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में आयोजित हुई। बैठक में गंगा की स्वच्छता और संरक्षण को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए गए।बैठक में जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी हालत में नालों और गंदे स्रोतों का पानी मां गंगा में न जाने पाए। इसके लिए जल संस्थान और संबंधित विभागों को नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि गंगा की स्वच्छता बनाए रखना प्रशासन के साथ-साथ आम जनता की भी जिम्मेदारी है।
जिलाधिकारी ने स्थानीय नागरिकों और तीर्थयात्रियों से अपील करते हुए कहा कि गंगा में कूड़ा-कचरा या कपड़े न फेंके जाएं। इसके लिए सभी घाटों पर साइन बोर्ड लगाने और व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार कर लोगों को जागरूक करने के निर्देश नगर निगम को दिए गए।जिलाधिकारी ने कहा कि घाटों और पुलों पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इसके खिलाफ लगातार कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही इस क्षेत्र में सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर पूरी तरह प्रतिबंध लागू करने के निर्देश दिए गए। जिन पुलों पर सुरक्षा के लिए जालियां लगाई जानी हैं, उनके कार्य को भी शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए गए।

More Stories
बुद्ध पूर्णिमा स्नान को लेकर पुलिस ने यातायात प्लान लागू किया
खाद्य सुरक्षा टीम ने ज्वालापुर क्षेत्र में फल एवं सब्जी के थोक विक्रेताओं का निरीक्षण किया
चारधाम यात्रा के मद्देनजर श्रद्धालुओं को शुद्ध एवं गुणवत्ता युक्त खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन ने कमर कसी