प्रेस क्लब हरिद्वार ने मनाया दिवाली पर्व

प्रेस क्लब हरिद्वार में दीपावली पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कैबिनेट मंत्री यतीश्वरानंद ने सभी पत्रकारों को दीपावली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दीपावली का त्योहार संपूर्ण भारत को एक सूत्र में पिरोने का कार्य करता है।

दीपावली उल्लास का पर्व है। जो हमें अंधेरे से प्रकाश की ओर ले जाता है। उन्होंने कहा कि स्वामी दयानंद सरस्वती को दीपावली के दिन निर्वाण प्राप्त हुआ था। जैन तीर्थाकरों के लिए दीपावली का विशेष महत्व है। कार्यक्रम का संचान महासचिव राजकुमार ने अपने चितपरिचित अंदाज में किया।

चिकित्सक संध्या शर्मा ने कहा कि हरिद्वार के पत्रकारों की संस्था प्रेस क्लब हरिद्वार समाज में सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाने में उल्लेखनीय भूमिका अदा करता है। प्रेस क्लब के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. शिव शंकर जायसवाल ने कहा कि पत्रकारों के द्वारा दीपावली पर्व का आयोजन उनकी संगठनात्मक शक्ति और एकता को दर्शाता है। पूर्व अध्यक्ष प्रो पीएस चौहान ने कहा कि दीपावली सदभावना का पर्व है। प्रेस क्लब हरिद्वार के अध्यक्ष राजेंद्र नाथ गोस्वामी ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि दीपावली पर्व भाईचारे का पर्व है। इस अवसर पर प्रेस क्लब कोषाध्यक्ष तनुज वालिया, पूर्व अध्यक्ष गोपाल रावत, कौशल सिखौला, रमेश खन्ना, वृजेंद्र हर्ष, डॉ. रजनीकांत शुक्ला, गुलशन नैयर, संजय आर्य, अविक्षित रमन, संजय रावल ने अपने विचार व्यक्त किए।

About Author